अमर उजाला
Wed, 2 April 2025
साल 2025 के शुरूआती तीन महीने निकल चुके हैं। हालांकि, बॉलीवुड के लिए ये पहली तिमाही कुछ खास नहीं रही।
शुरुआती तीन महीनों में बॉलीवुड को सिर्फ एक ब्लॉकबस्टर और एक हिट फिल्म मिली है।
जिस एकमात्र फिल्म ने बॉलीवुड के लिए बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश की है, वो विक्की कौशल की ‘छावा’ है। ‘छावा’ की वर्ल्डवाइड कमाई 800 करोड़ पहुंचने के करीब है, जबकि भारत में यह फिल्म 600 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है।
छावा के अलावा अक्षय कुमार-वीर पहाड़िया की ‘स्काई फोर्स’ भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है। देशभक्ति के रंग में रंगी इस फिल्म ने 100 करोड़ से भी ऊपर की कमाई की और बॉक्स ऑफिस हिट साबित हुई।
बॉलीवुड को सबसे अधिक उम्मीद ईद पर रिलीज हुई सलमान खान की ‘सिकंदर’ से थी। लेकिन सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई। रिलीज के चार दिन बीत जाने के बाद भी ‘सिकंदर’ अब तक 100 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई है।
14 मार्च को रिलीज हुई जॉन अब्राहम की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘द डिप्लोमेट’ भी बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पाई और फ्लॉप की श्रेणी में शामिल हो गई। फिल्म की कमाई काफी कम रही।
जनवरी के आखिरी में रिलीज हुई शाहिद कपूर की एक्शन से भरपूर फिल्म ‘देवा’ से काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म कब आई और कब चली गई पता भी नहीं चला।
इस साल जनवरी के मिड में ही कंगना रनौत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘इमरजेंसी’ रिलीज हुई थी। काफी विवादों के बाद रिलीज हुई इस फिल्म से कंगना को काफी उम्मीदें थी। हालांकि, फिल्म कोई कमाल नहीं दिखा पाई और फ्लॉप की श्रेणी में शामिल हो गई।
ब्लैक ड्रेस में अनुष्का सेन ने शेयर की तस्वीरें, बताया कहां खुश है आत्मा