अपूर्वा से लेकर कुंद्रा तक, करण के शो के 20 कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट

अमर उजाला

Fri, 30 May 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम @amazonprimein

निर्देशक करण जौहर का नया रियलिटी शो रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' 12 जून से अमेजन प्राइम पर आने वाला है। इस शो को करण जौहर होस्ट करेंगे।

Image Credit : इंस्टाग्राम- @karanjohar

शो का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसमें 20 सेलेब्स विश्वास और धोखे का खेल खेलेंगे। आइए जानते हैं इन 19 सेलेब्स के बारे में।

Image Credit : इंस्टाग्राम- @karanjohar

महीप कपूर

महीप कपूर संजय कपूर की पत्नी हैं। वह अभिनेत्री शनाया कपूर की मां हैं। वह 'द ट्रेटर्स' शो में नजर आएंगी।

Image Credit : इंस्टाग्राम@amazonprimein

जैस्मिन भसीन

जैस्मिन भसीन अभिनेत्री हैं। वह 'टशन-ए-इश्क' और 'दिल से दिल तक' सीरियल के लिए जानी जाती हैं। वह भी इस शो में जलवा दिखाएंगी।
 

Image Credit : इंस्टाग्राम@amazonprimein

सुधांशु पांडे

सुधांशु पांडे काफी मशहूर अभिनेता हैं। वह 'सिंघम', 'मदहोशी' और 'खिलाड़ी 420' में नजर आ चुके हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम@amazonprimein

आशीष विद्यार्थी

आशीष विद्यार्थी बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता हैं। वह नाजायज, सोल्जर और कहो न प्यार है जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम @amazonprimein

उर्फी जावेद

उर्फी जावेद सोशल मीडिया स्टार हैं। वह अपने अलग स्टाइल स्टेटमेंट के लिए मशूहर हैं। वह 'लव सेक्स और धोखा 2' में नजर आ चुकी हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम @amazonprimein

जन्नत जुबैर

जन्नत जुबैर सोशल मीडिया से स्टार बनी हैं। वह 2011 में कलर्स टीवी के फुलवा से मशहूर हुईं। वह 'तू आशिकी' में भी नजर आईं।

Image Credit : इंस्टाग्राम @amazonprimein

एलनाज नौरोजी

एलनाज नौरोजी ईरानी-जर्मन अभिनेत्री हैं। उन्हें सेक्रेड गेम्स में जोया मिर्जा का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है।

Image Credit : इंस्टाग्राम @amazonprimein

रफ्तार (दिलिन नायर)

रफ्तार (दिलिन नायर) रैपर और गायक हैं। यह पहले हनी सिंह के साथ काम करते थे। दिलिन नायर इंडियाज डिजिटल सुपरस्टार में दिखाई दिए।

Image Credit : इंस्टाग्राम @amazonprimein

साहिल सलाठिया

साहिल सलाठिया जम्मू से आते हैं। वह आखिरी बार फिल्म 'पानीपत' (2019) में नजर आए थे।

Image Credit : इंस्टाग्राम @amazonprimein

हर्ष गुजराल

हर्ष गुजराल स्टैंडअप कॉमेडियन हैं। वह यूट्यूब की दुनिया में काफी मशहूर हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम @amazonprimein

अपूर्वा मुखीजा

अपूर्वा मखीजा एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर हैं। हाल ही में IGL विवाद में रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना के साथ उनका भी नाम आया था।

Image Credit : इंस्टाग्राम @amazonprimein

करण कुंद्रा

करण कुंद्रा अभिनेता हैं। वह 'कितनी मोहब्बत है' और 'बेताब दिल की तमन्ना है' में नजर आ चुके हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम @amazonprimein

लूथर निकिता

लूथर निकिता प्रोफेशनल पोकर प्लेयर हैं। निकिता वर्ल्ड सीरीज ऑफ पोकर में ब्रेसलेट जीतने वाली पहली भारतीय महिला पोकर खिलाड़ी हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम @amazonprimein

अंशुला कपूर

अंशुला कपूर मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी और एक्टर अर्जुन कपूर की बहन हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम @amazonprimein

राज कुंद्रा

राज कुंद्रा अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति हैं। वह हीरा कारोबारी हैं। राज का नाम कई विवादों में आ चुका है। जेल की हवा भी खा चुके हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम @amazonprimein

लक्ष्मी मांचू

लक्ष्मी मांचू अभिनेत्री, निर्माता और टीवी प्रेजेंटर हैं। वह 'डिपार्टमेंट' फिल्म में नजर आ चुकी हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम @amazonprimein

जानवी गौर

जानवी गौर एक ज्योतिषी हैं। वह यूट्यूब पर जानवी गौर नाम से अपना यूट्यूब चैनल चलाती हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम@amazonprimein

पूरव झा

पूरव झा अभिनेता होने के साथ लेखक भी हैं। वह टीवी सीरीज 'इश्क नेक्स्ट डोर' में छुट्टन बने हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम@amazonprimein

सूफी मोतीवाला

शो में सूफी मोतीवाला भी नजर आएंगे, जो इंटरनेट पर्सनालिटी हैं। सोफी सोशल मीडिया पर फैशन कमेंट्री करते हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम @amazonprimein

मुकेश छाबड़ा

मुकेश छाबड़ा अभिनेता, फिल्म निर्माता और कास्टिंग निर्देशक हैं। वह अभिनेता के तौर पर 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'जवान' और 'चमक' में नजर आए हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम @amazonprimein

नेहा मलिक ने इस शख्स के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीर, यूजर बोले- ‘अरे बाप रे’

इंस्टाग्राम- @nehamalik335
Read Now