अमर उजाला
Thu, 20 February 2025
रणवीर अल्लाहबादिया ने पिछले दिनों समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ पर एक अश्लील टिप्पणी की, जोक किया। इसके बाद उनके खिलाफ कई जगह एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। इस मामले में कोर्ट भी फटकार लगा चुकी है।
इस शो में इंफ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा भी शामिल हुई थीं। उन पर भी पुलिस में शिकायत दर्ज हुई है। साथ ही वह सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल भी हो रही हैं।
ट्रोलिंग से तंग आकर अपूर्वा ने एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर सभी लोगों को अनफॉलो कर दिया है।
साथ ही अपूर्वा मुखीजा कई दिनों से सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट भी नहीं कर रही हैं।
अपूर्वा मुखीजा सोशल मीडिया पर रेबल किड नाम से जानी जाती हैं। वह काफी बोल्ड बातें इस प्लेटफॉर्म पर करती रही हैं।
नानी के जन्मदिन पर निर्माता देंगे फैंस को तोहफा, ‘हिट 3’ का टीजर होगा रिलीज