अमर उजाला
Wed, 12 February 2025
समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' पर रणवीर इलाहाबादिया ने एक प्रतिक्रिया से उसके माता-पिता के यौन संबंधों के बारे में अभद्र सवाल पूछा।
यूट्यूबर रणवीर की इस टिप्पणी ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया, जिस पर राजनेताओं के साथ-साथ इंडस्ट्री के सितारों ने भी उन्हें खूब लताड़ लगाई।
रणवीर और समय समेत अन्य लोगों पर भी केस दर्ज हुए, वहीं, 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के सभी वीडियो को भी यूट्यूब से हटाया गया।
अब म्यूजिक डायरेक्टर और गायक एआर रहमान ने इस विवाद पर चुटकी ली और मजेदार अंदाज में इस पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की।
दरअसल, छावा के प्रमोशनल इवेंट में विक्की कौशल के साथ एआर रहमान भी मौजूद थे, इस दौरान विक्की गायक से मजेदार सवाल पूछ रहे थे।
विक्की ने एआर रहमान से उनके म्यूजिक को तीन इमोजी के जरिए बताने के लिए कहा, इस पर गायक ने चुप रहने वाले इमोजी का इशारा किया।
उन्होंने रणवीर-समय विवाद पर चुटकी लेते हुए कहा कि हमने पिछले हफ्ते देखा कि जब मुंह खुलता है तो क्या होता है।
फिर विक्की ने पूछा कि रोस्टिंग के लिए कौन सी इमोजी होगी। इस पर भी एआर रहमान ने चुप रहने वाली इमोजी ही बनाई।
अलाविया जाफरी के साथ नजर आईं सारा तेंदुलकर, तस्वीरें वायरल