अमर उजाला
Fri, 2 May 2025
अर्चना पूरन सिंह अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए, कॉमिक कैरेक्टर के लिए जानी जाती हैं।
वह हिंदी फिल्मों के अलावा टीवी पर आने वाले कॉमेडी शो का भी हिस्सा रही हैं। कपिल शर्मा के शो में बतौर जज भी नजर आईं।
इन दिनों अर्चना अपने यूट्यूब व्लॉग चैनल को लेकर चर्चा में रहती हैं, अपने लाइफस्टाइल व्लॉग के जरिए दर्शकों को खूब हंसाती हैं।
हाल ही में एक व्लॉग में अर्चना पूरन सिंह के पति और एक्टर परमीत सेठी ने अपनी सास से पूछा कि आपने क्यों नहीं अर्चना को खाना बनाना सिखाया?
परमीत के सवाल पर अर्चना पूरन सिंह की मां का जवाव था, ‘क्योंकि तेरे संग रहना था उसे।’ इस बात पर अर्चना और परमीत हंस पड़े।
अर्चना के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ‘नादानियां’ में नजर आईं।
फिल्म ‘नादानियां’ में एक बार फिर से उन्होंने मिस ब्रिगेंजा का रोल निभाया था। पहले यही रोल उन्होंने फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में किया था।
विजय देवरकोंडा की 'किंगडम' का पहला गाना रिलीज