अमर उजाला
Sun, 20 April 2025
सिंगर अरिजीत सिंह ने रविवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किया।
वह अपनी पत्नी के साथ महाकाल की शरण में पहुंचे। वहां पर उन्होंने पवित्र अनुष्ठान में भाग लिया। दोनों ने सुबह की भस्म आरती में भाग लिया।
यह मंदिर के सबसे प्रतिष्ठित अनुष्ठानों में से एक है, जो अपने आध्यात्मिक महत्व के लिए जाना जाता है।
इस दौरान गायक भक्ति में डूबे हुए दिखाई दिए। उन्होंने नारंगी रंग का कुर्ता पहना था और माथे पर चंदन का तिलक लगाया था। पारंपरिक लाल साड़ी पहने उनकी पत्नी उनके साथ थीं।
अरिजीत से पहले भी बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की कई सारी हस्तियां महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंच चुकी हैं।
अरिजीत सिंह ने सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म ‘सिकंदर’ के गाने ‘हम आपके बिना’ अपनी आवाज दी है।
जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘एनटीआर 22’ की शूटिंग तारीख का एलान, इस दिन से सेट पर मचेगा तहलका