टूटे दिल वाले गायक हैं अरिजीत सिंह, इन गानों में झलकता है उनका दर्द

अमर उजाला

Fri, 25 April 2025

Image Credit : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मशहूर गायक अरिजीत सिंह को 'जादुई सिंगर' के नाम से जाना जाता है। आज वह अपना जन्मदिन मना रहे हैं।

Image Credit : सोशल मीडिया

25 अप्रैल 1987  को पश्चिम बंगाल में पैदा हुए अरिजीत सिंह को गायकी विरासत में मिली। उनकी नानी और मां दोनों गायिका थीं।

Image Credit : सोशल मीडिया

अरिजीत सिंह बॉलीवुड के सबसे अच्छे गायकों में शुमार होते हैं। अरिजीत सिंह को टूटे दिल का गायक कहा जाता है। उनका दर्द उनके गानों में झलकता है।

Image Credit : सोशल मीडिया

अरिजीत सिंह का एक बार तलाक हो चुका है। उनकी पहली पत्नी रूपरेखा थीं। दोनों 'गुरुकुल' के सेट पर मिले थे।

Image Credit : सोशल मीडिया

दोनों में प्यार हुआ, मुलाकातें हुईं और दोनों ने साल 2013 में शादी कर ली थी। दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था।

Image Credit : सोशल मीडिया

इसके बाद दोनों ने साल 2013 में ही एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया और दोनों ने तलाक ले लिया।

Image Credit : सोशल मीडिया

तलाक के बाद अरिजीत सिंह की जिंदगी में कोमल रॉय आईं। वह उनकी बचपन की दोस्त थीं। 20 जनवरी 2014 को दोनों ने शादी कर ली।

Image Credit : सोशल मीडिया

साल 2013 में अरिजीत सिंह ने 'आशिकी 2' फिल्म में 'तुम ही हो' गाना गाया। यह गाना इतना मशहूर हुआ कि इसे 6वां फिल्मफेयर पुरस्कार मिला।

Image Credit : सोशल मीडिया

फिल्म 'राजी' के लिए अरिजीत सिंह ने 'ए वतन' गाना गाया। इस गाने के लिए उन्हें 2019 में सर्वश्रेष्ठ पुरुष गायक का पुरस्कार मिला।

Image Credit : सोशल मीडिया

अरिजीत सिंह के दूसरे मशहूर गानों में 'सजदे', 'देश मेरे', 'फिर भी तुमको चाहूंगा', 'उसका ही बनाना', 'हमारी अधूरी कहानी' और 'मरीज-ए-इश्क' शामिल हैं।

Image Credit : सोशल मीडिया

शमा सिकंदर की बोल्ड अदाएं और रीम शेख की कातिल मुस्कान, देखें तस्वीरें

इंस्टाग्राम
Read Now