अमर उजाला
Mon, 18 July 2022
बॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी से ज्यादा विवादों के कारण चर्चाओं में रहने वाले अरमान कोहली को कौन भूल सकता है
कभी ड्रग्स केस में तो कभी अपनी गर्लफ्रेंड को ऑन स्क्रीन थप्पड़ जड़ने के लिए वह अक्सर ही सुर्खियां बटोरते रहते हैं
'बिग बॉस 7' के घर में अरमान कोहली और उनकी सह-प्रतियोगी सोफिया हयात के बीच तीखी बहस हुई थी जिसमे अरमान ने सोफिया पर हाथ तक उठा दिया था
इसके बाद अरमान को लोनावाला पुलिस ने रियलिटी शो से ही गिरफ्तार कर लिया था, हालांकि वो तभी छूट गए थे
अब आठ साल बाद,महाराष्ट्र पुलिस ने सोफिया हयात को सूचित किया है कि उन्होंने मामले की सुनवाई करने का फैसला किया है और इसे जल्द से जल्द फिर से खोला जाएगा
बिकिनी में मंदिरा बेदी का हॉट अंदाज़