अमर उजाला
Mon, 22 July 2024
बॉलीवुड में लव रोमांटिक सॉन्ग के लिए मशहूर गायक अरमान मलिक आज अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं
22 जुलाई 1995 को मुंबई में जन्मे अरमान मलिक संगीतकार के परिवार से ताल्लुक रखते हैं
उनके दादा सरदार मलिक बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर रहे, वहीं अरमान, अनु मलिक के भतीजे हैं
उन्हें महज चार साल की उम्र से ही संगीत की शिक्षा मिलने लगी थी और उन्होंने महज आठ साल की उम्र से ही गाना गाना शुरू कर दिया था
वे सबसे कम उम्र के गायक हैं, जिन्हें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, आरडी बर्मन अवॉर्ड जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा गया
उन्होंने हिंदी के अलावा अंग्रेजी, मराठी, गुजराती, कन्नड़ समेत कई भाषाओं में गाने गाए हैं
मशहूर अभिनेता मनीष रायशिंघन का है आज 45वां जन्मदिन