अमर उजाला
Mon, 19 May 2025
यूट्यूबर अरमान मलिक अक्सर ही चर्चा में बने रहते हैं। इस यूट्यूबर ने दो शादी की हैं और इसके चार बच्चे हैं।
अरमान के तीन बच्चे पहली पत्नी पायल और एक बच्चा दूसरी पत्नी कृतिका से है।
अब यूट्यूबर अरमान पांचवीं बार पिता बनने वाला है। यह यूट्यूबर ‘ओटीटी बिग बॉस 3’ में भी नजर आ चुका है।
हाल ही में यूट्यूबर अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने एक व्लाॅग में अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज को ऑडियंस के साथ साझा किया। यह कृतिका की दूसरी प्रेग्नेंसी है।
कृतिका ने अपने हालिया व्लॉग में फैमिली को एक सरप्राइज गिफ्ट दिया, जिसमें उनकी प्रेग्नेंसी टेस्ट किट थी।
प्रेग्नेंसी किट में कृतिका की प्रेग्नेंसी पॉजिटिव दिख रही थी, जिसे देखकर पायल (अरमान की पहली पत्नी) और घर के सभी लोग हैरान रह जाते हैं।
व्लॉग में कृतिका कहती हैं, ‘फ्रेंड्स मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि मैं प्रेग्नेंट हूं। मुझे काफी समय से फैंस पूछ रहे थे कि जैद का भाई या फिर बहन कब आएगा और अब आखिरकार मैं प्रेग्नेंट हूं।’
हालांकि कुछ फैंस का मानना है कि कृतिका कोई प्रैंक कर रही है। दरअसल, प्रेग्नेंसी की खबर देने के बाद कृतिका ने जिम करते हुए अपने कई वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं।
साउथ एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर को हुआ कोविड, फैंस ने जताई चिंता; बोले- कोरोना फिर आया