रैपर सीन 'डिडी' कॉम्ब्स से पहले ये सितारे भी हो चुके हैं गिरफ्तार

अमर उजाला

Tue, 17 September 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम @parishilton/@brunomars

अमेरिकी रैपर सीन ‘डिडी’ कॉम्ब्स को मैनहट्टन में गिरफ्तार कर लिया गया है, मीडिया रिपोर्ट्स में उन पर यौन तस्करी और उत्पीड़न का आरोप होने की बात कही जा रही है

Image Credit : इंस्टाग्राम @strappedarchives

सीन डिडी से पहले भी कई जाने-माने कलाकार गिरफ्तार हो चुके हैं

Image Credit : इंस्टाग्राम @justinbieber

रॉबर्ट डाउनी जूनियर को 1999 में कोर्ट के आदेश के मुताबिक ड्रग टेस्ट नहीं कराने के कारण गिरफ्तार किया गया था, उन्हें तीन साल की सजा सुनाई गई थी

Image Credit : इंस्टाग्राम @robertdowneyjr

गायक ब्रूनो मार्स को 19 सितंबर, 2010 को लास वेगास में एक कैसीनो के बाथरूम में गिरफ्तार किया गया था, उन पर नशीले पदार्थ रखने का आरोप लगा था
Image Credit : इंस्टाग्राम @brunomars

पेरिस हिल्टन को 2007 में दो दफा निलंबित लाइसेंस के साथ गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया था और 45 दिनों की जेल की सजा सुनाई गई थी, 2006 में उनका लाइसेंस निलंबित किया गया था

Image Credit : इंस्टाग्राम @parishilton

जस्टिन बीबर को 2014 में नशे में गाड़ी चलाने और वैध लाइसेंस के बिना गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था

Image Credit : इंस्टाग्राम @justinbieber

बजरंगी भाईजान वाली मुन्नी ने पास किया ये एग्जाम

इंस्टाग्राम @harshaalimalhotra_03
Read Now