इस साल मनोरंजन जगत की कई मशहूर हस्तियों ने अपने शानदार घर को बेच दिया है
Image Credit : इंस्टाग्राम @bajpayee.manoj
इनमें जोना हिल, एलेन डिजेनरेस, मनोज बाजपेयी और कान्ये वेस्ट शामिल हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम @kanyewestbianca
रैपर कान्ये वेस्ट लंबे समय से अपने मालिबू स्थित घर को बेचना चाह रहे थे, इस महीने की शुरुआत में खबर आई कि उनके इस घर को खरीददार मिल गया है, इसे जापानी वास्तुकार तादाओ एंडो ने तैयार किया था, हालांकि सौदा कितने में हुआ इसकी जानकारी सामने नहीं आई
Image Credit : इंस्टाग्राम @kanyewestbianca
एलेन डिजेनरेस एक लोकप्रिय टेलीविजन होस्ट, अभिनेत्री और कॉमेडियन हैं, उन्होंने अपने घर को 96 मिलियन डॉलर (8 अरब रुपये से ज्यादा) में एक अरबपति खनन व्यवसायी को बेच दिया है
Image Credit : इंस्टाग्राम @ellendegeneres
जोना हिल एक प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेता और कॉमेडियन हैं, वो भी अपने मालिबू स्थित घर को बेच रहे हैं, रिपोर्ट्स के मुताबिक वो 16.7 मिलियन डॉलर (एक अरब 40 करोड़) की मांग कर रहे हैं, उन्होंने इसे 2022 में खरीदा था
Image Credit : इंस्टाग्राम @jonahhill_hill
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता मनोज बाजपेयी ने भी हाल ही में, अपने मिनर्वा स्थित घर को नौ करोड़ रुपये में बेच दिया है, उन्होंने इसे 2013 में खरीदा था