अमर उजाला
Mon, 3 October 2022
अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री आशा पारेख को इस साल दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया
कल शाम को मुंबई में आयोजित अपने जन्मदिन के कार्यक्रम के दौरान आशा ने बताया कि ऐसी कौन सी अभिनेत्री है, जो उनकी फिल्म लव इन टोक्यो में उनका किरदार निभा सकती है
जब आशा पारेख से पूछा गया कि आज के दौर की ऐसी कौन सी अभिनेत्री है, जो फिल्म की रीमेक बने तो उनकी भूमिका निभा सकती है
थोड़ी देर तक सोचने के बाद आशा पारेख ने कहा, 'अगर मेरी फिल्म 'लव इन टोक्यो' की रीमेक बने तो आज के दौर की आलिया भट्ट एक ऐसी अभिनेत्री है जो इस फिल्म का मेरा किरदार निभा सकती है
आज के दौर की अभिनेत्रियों में आलिया भट्ट के अलावा दीपिका पादुकोण का काम आशा पारेख को बहुत पसंद है
बिग बॉस 16 के TRP किंग बनेंगे साजिद खान