अमर उजाला
Tue, 15 July 2025
टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर ने इंस्टाग्राम पेज पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन दिनों अशूनर कौर मालदीव्स में छुट्टियां मना रही हैं। एक्ट्रेस ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वह स्विमवियर में नजर आ रही हैं।
अपनी तस्वीरों के साथ अशनूर ने एक कैप्शन भी लिखा है, ‘जहां लहरें लोरी गुनगुनाती हैं और झूले में बैठकर हम सपने बुनते हैं।’
टीवी सीरियल में सीधे-सादे अंदाज में नजर आने वाली अशनूर का स्विमवियर लुक देखकर कई फैंस हैरान हुए।
एक यूजर ने अशनूर की पोस्ट पर कमेंट किया, ‘तुम्हारे ट्रांसफॉर्मेशन पर विश्वास नहीं हाे रहा है, मगर तुम पर प्राउड फील कर रही हूं।'
एक अन्य यूजर ने अशनूर के स्विमवियर लुक वाली तस्वीरों के लिए लिखा, ‘मरमेड प्रिंसेस।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘काफी अच्छी लग रही हो।’
वहीं कई यूजर अशनूर कौर के सीरियल ‘सुमन इंदौरी’ का जिक्र करते दिखे। वह चाहते हैं कि इस सीरियल का दूसरा सीजन मेकर्स जल्द लाएं।
इस साल अशनूर कौर एक चर्चित टीवी सीरियल ‘सुमन इंदौरी’ में लीड रोल निभाती दिखीं। इस सीरियल में उनके अपोजिट एक्टर जेन इमाम नजर आए थे।
कौन थे एक्टर-प्रोड्यूसर धीरज कुमार? 79 साल की उम्र में हुआ निधन