अमर उजाला
Sun, 13 October 2024
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अशोक कुमार का आज जन्मदिवस है, चलिए आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं
वह बॉलीवुड के पहले अभिनेता थे, जो हीरो बने, लोग उनको दादा मुनि के नाम से जानते थे, उनका ये नाम ही उनका सिग्नेचर था
उस दौर में अभिनय खराब पेशा माना जाता था, इसलिए उनके पिता उन्हें वकील बनाना चाहते हैं, लेकिन अशोक अभिनेता बन गए
अशोक कुमार ने पहली बार बतौर अभिनेता फिल्म 'जीवन नैया' में देविका रानी के साथ काम किया, इस फिल्म में उन्होंने गाना भी गाया था
अशोक के हीरो बनने की खबर उनके घर खंडवा पहुंची तो वहां हंगामा मच गया, यह खबर फैली तो उनकी तय शादी भी टूट गई थी
अशोक के पिता ने उस समय के मुख्यमंत्री और दोस्त रविशंकर शुक्ल से बेटे की नौकरी की बात की, लेकिन हिमांशु राय के समझाने के बाद उन्होंने बेटे को अभिनय करने से नहीं रोका
ग्लैमर इंडस्ट्री का पर्दाफाश कर चुके हैं ये सितारे, सुनाई आपबीती