आशुतोष राणा से अनुष्का शर्मा तक, संत प्रेमानंद से आशीर्वाद ले चुके हैं ये सितारे

अमर उजाला

Fri, 28 February 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम
वृंदावन के संत प्रेमानंद जी के दर्शन के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु जाते हैं और उनसे आशीर्वाद लेते हैं
 
Image Credit : इंस्टाग्राम

तमाम फिल्मी सितारे भी वृंदावन में केली कुंज आश्रम पहुंच संत प्रेमानंद से आशीर्वाद ले चुके हैं जानते हैं
 

Image Credit : इंस्टाग्राम

हाल ही में अभिनेता आशुतोष राणा संत प्रेमानंद जी से मिलने पहुंचे और उनके दर्शन लाभ लिए
 

Image Credit : इंस्टाग्राम
उनसे पहले अनुष्का शर्मा भी पूरे परिवार के साथ प्रेमानंद जी का आशीर्वाद लेने पहुंची थीं, अनुष्का-विराट पहले भी उनके दर्शन लाभ ले चुके हैं
 
Image Credit : इंस्टाग्राम

सिंगर बी प्राक भी प्रेमानंद जी से मिल चुके हैं, उन्होंने वहां बाकायदा बैठकर भजन भी किया और प्रेमानंद जी को राधा नाम का जाप करके सुनाया
 

Image Credit : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी भी प्रेमानंद जी का आशीर्वाद ले चुकी हैं
 
Image Credit : इंस्टाग्राम

इनके अलावा भोजपुरी एक्टर व सांसद रवि किशन भी केलीकुंज जाकर महाराज जी से आशीर्वाद ले चुके हैं, इनके अलावा टीवी अभिनेत्री रतन राजपूत भी उनसे मिल चुकी हैं

Image Credit : इंस्टाग्राम

बॉक्स ऑफिस पर चांदी काट रही 'छावा', 400 करोड़ से सिर्फ एक कदम दूर

सोशल मीडिया
Read Now