अमर उजाला
Fri, 18 April 2025
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दया बेन के किरदार को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था।
कई दर्शक तो सिर्फ दया भाभी के कारण ही इस सीरियल को देखा करते थे।
अब इस धारावाहिक के निर्माता असित मोदी ने दया बेन के किरदार को लेकर एक खुलासा किया है।
असित मोदी ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा कि वह दया भाभी के किरदार को लेकर जरूर वापस आएंगे।
आगे बातचीत में उन्होंने बताया कि दर्शकों का कहना है कि दया भाभी के जाने के बाद से शो में मजा नहीं आ रहा है।
असित मोदी ने कहा कि उनकी पूरी टीम कोशिश कर रही है कि दया भाभी के किरदार को जल्द वापस लाया जाए।
इस खबर ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रेमियों में उत्साह पैदा कर दिया है।
हालांकि, आपको बताते चलें कि दया भाभी का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी ने साल 2018 में निजी कारणों की वजह से शो छोड़ दिया था।
साउथ से डेब्यू करेंगी धनश्री, शेयर की पहली फिल्म की BTS तस्वीरें