पहलगाम हमले के बाद कश्मीर पहुंचे अतुल कुलकर्णी, लोगों से की ये अपील

अमर उजाला

Sun, 27 April 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम @atulkulkarni_official

पहलगाम हमले से पूरा देश दहल गया है। हमले के बाद कश्मीर से लगभग सारे पर्यटक वापस आ गए हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम @atulkulkarni_official

ऐसे में बॉलीवुड एक्टर अतुल कुलकर्णी पहलगाम हमले के पांच दिन बाद कश्मीर पहुंचे हैं। वो पहलगाम भी पहुंचे हैं।

Image Credit : सोशल मीडिया

पहलगाम पहुंच कर अतुल कुलकर्णी ने लोगों से खास अपील की है। उन्होंने लोगों से कहा है कि वह भी कश्मीर जाएं।

Image Credit : सोशल मीडिया

अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर यात्रा की तस्वीरें शेयर की हैं। अपनी स्टोरी में अतुल कुलकर्णी ने लिखा है 'चलिए जी कश्मीर चलें।'

Image Credit : इंस्टाग्राम @atulkulkarni_official

एक तस्वीर में अलुत ने अपनी फ्लाइट की टिकट शेयर करते हुए लिखा है 'मुंबई से श्रीनगर।'

Image Credit : इंस्टाग्राम @atulkulkarni_official

एक फ्लाइट की तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा 'ये फ्लाइट्स भर-भर के जा रही थीं। हमें इन्हें फिर से भरना है। आतंक को हराना है।'

Image Credit : इंस्टाग्राम @atulkulkarni_official

एक तस्वीर में प्लाइट ने एक्टर को संबोधित करते हुए लिखा है 'हमारे साथ यात्रा करने के लिए धन्यवाद।'

Image Credit : इंस्टाग्राम @atulkulkarni_official

अपनी यात्रा के दौरान अतुल कुलकर्णी झेलम नदी पहुंचे। यहां उन्होंने नदी के किनारे खड़े होकर तस्वीर भी ली।

Image Credit : इंस्टाग्राम @atulkulkarni_official

तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा 'चलिए जी कश्मीर चलें, मैं आया हूं आप भी चलें। आना जरूरी है।'

Image Credit : इंस्टाग्राम @atulkulkarni_official

एक तस्वीर में वहां के लोगों ने तिरंगा ले रखा है और एक बैनर में लिखा है 'हम हमले की निंदा करते हैं।'

Image Credit : इंस्टाग्राम @atulkulkarni_official

आपको बता दें पहलगाम में आतंकियों ने 22 अप्रैल को पर्यटकों पर हमला कर दिया था। हमले में 26 लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए।

Image Credit : सोशल मीडिया

जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट' ओटीटी पर आने को तैयार, जानें कब देख सकेंगे आप?

अमर उजाला
Read Now