19 साल पहले 25 करोड़ में बनी अजय की यह फिल्म हुई थी फ्लॉप

अमर उजाला

Sat, 15 June 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम @ajaydevgn

अजय देवगन जल्द ही 'औरों में कहां दम था', 'सिंघम अगेन', 'रेड 2' और 'दे दे प्यार दे 2' में नजर आएंगे
 

Image Credit : इंस्टाग्राम @ajaydevgn

अजय की पिछली फिल्म 'मैदान' फ्लॉप हो गई थी, हाल ही में, एक प्रचार कार्यक्रम में अजय ने बताया था कि वो 'औरों में कहां दम था' की कमाई को लेकर पहले चिंतित थे, लेकिन बाद में डायरेक्टर ने उन्हें समझाया था

Image Credit : इंस्टाग्राम @ajaydevgn

अजय की ये आने वाली फिल्में कितने पैसे कमाएंगी, ये तो वक्त ही बताएगा, लेकिन उससे पहले हम आपको 19 साल पहले आई उनकी एक फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं

Image Credit : इंस्टाग्राम @ajaydevgn

साल 2000 में अजय देवगन और काजोल 'राजू चाचा' फिल्म में नजर आए थे, कहा जाता है कि ये अजय का ड्रीम प्रोजेक्ट था
Image Credit : इंस्टाग्राम @ajaydevgn

बॉ़क्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, इसे उस जमाने में 25 करोड़ के बजट में बनाया गया था

Image Credit : इंस्टाग्राम @ajaydevgn

लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका बुरा हाल देखने को मिला था, फिल्म ने केवल 20.92 करोड़ का ही कारोबार किया था

Image Credit : इंस्टाग्राम @ajaydevgn

'गदर' को हुए 23 साल, खूब गूंजी थी तारा सिंह की दहाड़, बने थे रिकॉर्ड

सोशल मीडिया
Read Now