अवनीत से साझा की शूटिंग सेट से खूबसूरत तस्वीरें, फैंस से पूछी ये खास बात अवनीत कौर अपनी खूबसूरती से लाखों दिलों पर राज करती हैं। अभिनय से इतर जब भी उन्हें समय मिलता है वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हो जाती हैं। अक्सर फैंस को इंस्टाग्राम के जरिए तरह-तरह के अपडेट देने वाली अवनीत ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म की जानकारी दी है। अवनीत 'लव इन वियतनाम' नाम की फिल्म में नजर आने वाली हैं। उन्होंने शूटिंग के दौरान की खुद की तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। इन तस्वीरों में उन्हें क्लैबबोर्ड के साथ देखा जा सकता है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "क्या तुम्हे लव इन वियतनाम का इंतजार है" एंटर