अमर उजाला
Wed, 9 July 2025
भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हाल ही में विंबल्डन मैच देखने पहुंचे थे।
उन्होंने सर्बिया के नोवाक जोकोविच और एलेक्स डि मिनोर के बीच हुए मुकाबले का लुत्फ उठाया।
उस मैच को देखने अवनीत कौर भी पहुंची थीं। फैंस कोहली के निराश चेहरे और तस्वीर को इससे जोड़ रहे हैं।
हाल ही में विराट कोहली ने अवनती कौर की तस्वीर को पहले लाइक किया था फिर अनलाइक किया था।
फिर विराट ने फोटो लाइक करने को लेकर स्पष्टिकरण दिया था इसके बाद जमकर बवाल हुआ था।
बाद में विराट ने इंस्टाग्राम स्टोरी में फोटो लाइक करने के पीछे की वजह बताई थी और सफाई पेश की थी।
इसके बाद तो सोशल मीडिया पर विराट और अवनीत को लेकर ट्रोल्स एक्टिव हो गए। उन्होंने जमकर मीम्स शेयर किए।
अब विंबल्डन में कोहली-अनुष्का और अवनीत के एक ही स्टेडियम के अंदर मौजूद रहने से सोशल मीडिया पर खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
एक यूजर ने लिखा है 'विराट कोहली इसलिए दुखी हैं कि अवनीत वहां है।' एक और यूजर ने लिखा 'जिस दिन विराट-अनुष्का विंबल्डन देखने गए उसी दिन अवनीत कौर भी गईं।'
भारत में कायम है 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' का दबदबा, जानें टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन