आखिर दोबारा रिलीज क्यों हुईं आयुष्मान की ये दो फिल्में
अमर उजाला
Fri, 21 June 2024
Image Credit : इंस्टाग्राम @ayushmannk
'विक्की डॉनर' से बॉलीवुड में एंट्री मारने वाले अभिनेता आयुष्मान खुराना अब इंडस्ट्री में खुद को स्थापित कर चुके हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम @ayushmannk
आयुष्मान खुराना की पहचान एक ऐसे अभिनेता के तौर पर है, जो टैबू टॉपिक पर आधारित फिल्मों में काम करते हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम @ayushmannk
इन दिनों आयुष्मान अपनी ऐसी ही दो फिल्मों की वजह से सुर्खियों में हैं, जिनमें एलजीबीटीक्यू समुदाय के मुद्दे पर बात की गई है
Image Credit : इंस्टाग्राम @ayushmannk
दरअसल, उनकी दो फिल्में आज से एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम @ayushmannk
इनमें से एक है- 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' जो साल 2020 में रिलीज हुई थी और दूसरी है- 'चंडीगढ़ करे आशिकी', जिसमें वाणी कपूर ने भी मुख्य भूमिका अदा की थी
Image Credit : इंस्टाग्राम @ayushmannk
इन्हें फिर से रिलीज करने की वजह है- प्राइड मंथ, हर साल जून महीने को इसी रुप में मनाया जाता है और निर्माता इन दोनों फिल्मों के जरिए अलग-अलग जेंडर के लोगों के प्रति सम्मान व्यक्त करना चाहते हैं