अमर उजाला
Sat, 25 October 2025
हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'थामा' को थिएटर्स में रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं।
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना अभिनीत ‘थामा’ ने बीते शुक्रवार ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 9.55 करोड़ रुपये कमाए लिए हैं।
वहीं इस फिल्म ने गुरुवार को 13 करोड़ रुपये कमाए थे।
इस हिसाब से 'थामा' ने चार दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कुल 65.41 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म को करीब 150 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है।
फिल्म 'थामा' का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है। वहीं इसे दिनेश विजन और अमर कौशिक ने प्रोड्यूस किया है।
आपको बताते चलें कि यह दिनेश विजन के मैडॉक फिल्म्स के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है। इस यूनिवर्स की ‘स्त्री’ और ‘भेड़िया’ जैसी फिल्में दर्शकों के बीच लोकप्रिय रही हैं।
इस फिल्म में आयुष्मान और रश्मिका के अलावा परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम भूमिकाओं में हैं।
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ी 'एक दीवाने की दीवानियत', पांचवे दिन कमाए सिर्फ इतने करोड़