अमर उजाला
Mon, 20 January 2025
अमन देवगन और राशा थडानी की डेब्यू फिल्म 'आजाद' बॉक्स ऑफिस पर बेदम साबित हो चुकी है
अजय देवगन का स्टारडम भी फिल्म को गिरने से नहीं संभाल पाया और यह उनकी फ्लॉप लिस्ट में शामिल हो गई
फिल्म का सिनेमाघरों में आज पहला सोमवार था, चौथे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं
शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, आजाद ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 53 लाख रुपये की कमाई की
बीते दिन फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये की कमाई थी, ऐसे में आज इसके कलेक्शन गिरावट दर्ज किया गया
फिल्म की ओपनिंग में खास नहीं रही, पहले दिन आजाद ने 1.5 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था
फिल्म की कुल कमाई अब 5.08 करोड़ रुपये हो चुकी है, पहले हफ्ते में ही फिल्म फ्लॉप साबित हो गई
फिल्म की टक्कर इमरजेंसी से हुई, जिसका कलेक्शन इसकी कमाई के मुकाबले दोगुना
वीकएंड के बाद फिर थमी 'पुष्पा 2' की रफ्तार, 47वें दिन की इतनी कमाई