अमर उजाला
Sat, 13 April 2024
दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब चर्चा में रहते हैं
बाबिल खान अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं
अब हाल ही में, बाबिल खान ने पिता को याद करते हुए अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया है
बाबिल ने फैंस के साथ अपनी और इरफान की कुछ तस्वीरें भी साझा की थीं
इन तस्वीरों को साझा करते हुए बाबिल ने लिखा, 'मैं छाते के नीचे खड़े आपको याद कर रहा हूं, लेकिन मुझे लगता है कि अब बारिश में डांस करने का समय है', बाबिल अपने पिता के साथ बारिश में डांस करना चाहते थे, जो उनकी इच्छा अधूरी रह गई थी
फैंस बाबिल की इन तस्वीरों पर अपना खूब प्यार बरसा रहे हैं
तलाकशुदा हैं ये साउथ हसीनाएं, मौज में जी रही हैं जिंदगी