अमर उजाला
Sat, 21 December 2024
वरुण धवन ने करण जौहर द्वारा निर्देशित 2012 में आई 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी
इस फिल्म में आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी थे, जिसने इंडस्ट्री में तीन मुख्य कलाकारों को पेश किया
वरुण 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली अपनी फिल्म 'बेबी जॉन' का प्रचार कर रहे हैं, इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी के बारे में भी बातचीत की
वरुण की बेटी का नाम लारा है और उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि वह बेटी को सबसे पहले कौन सी फिल्म दिखाएंगे
वरुण ने कहा- मुझे लगता है कि अभी भी वह पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर ही देख सकती है
उन्होंने आगे कहा- मुझे लगता है कि वह पहली फिल्म यही देख सकती है, क्योंकि यह उसके लिए देखने में बहुत आसान है
विदेशी मेहमान से लेकर तीनों खान के डांस तक, देखें अनंत-राधिका की शादी के 10 बड़े पल