अमर उजाला
Tue, 23 July 2024
विक्की कौशल इन दिनों बैड न्यूज को लेकर चर्चा में बने हुए हैं और वे लगातार फिल्म का प्रचार कर रहे हैं
कैटरीना से शादी के बाद से ही फैंस विक्की को पत्नी के साथ फिल्म में एक साथ काम करते हुए देखना चाहते हैं
अक्सर उनसे कैटरीना के साथ फिल्म करने के बारे में सवाल किए जाते हैं, इस बार भी ऐसा ही हुआ
हाल ही में मीडिया से बातचीत में विक्की से यही पूछा गया तो उन्होंने कहा- मुझे उम्मीद है कि मैं और कटरीना जल्द ही किसी फिल्म में नजर आएंगे
हम भी ऐसी ही किसी कहानी की तलाश में हैं, लेकिन हम ऐसी फिल्म नहीं करना चाहते, जो सिर्फ हमें साथ लेकर बनाई जाए
हमारी जोड़ी कहानी की मांग के मुताबिक होनी चाहिए, तभी मजा आएगा, हम इंतजार कर रहे हैं और इसके लिए हमें कोई जल्दी नहीं है
मोनालिसा ने फिर से दिखाई पेरिस की झलक