अमर उजाला
Tue, 16 July 2024
आज अभिनेत्री कैटरीना कैफ अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं, इस मौके पर कई सितारे उन्हें बधाई दे रहे हैं
अब विक्की कौशल ने अपनी पत्नी कैटरीना कैफ के जन्मदिन पर उनके लिए एक प्यारा सा बर्थडे नोट लिखा
विक्की ने कैटरीना के साथ कई अनदेखी तस्वीरें साझा कीं, जिसमें उनके रिश्ते के कई यादगार पलों की झलक देखने को मिली
इसके साथ ही विक्की ने कैटरीना के लिए प्यार भरा नोट भी लिखा और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं
विक्की ने लिखा- तुम्हारे साथ यादें बनाना मेरी जिंदगी का सबसे पसंदीदा हिस्सा है, जन्मदिन मुबारक हो माय लव
तस्वीरों में विक्की, कैटरीना को कसकर गले लगाते, उनके साथ गृह प्रवेश समारोह करते, शादी में उनका हाथ थामे और कई छुट्टियों का आनंद लेते नजर आ रहे हैं
कभी दुर्लभ बीमारी की चपेट में आ गए थे ये सितारे