अमर उजाला
Sat, 6 April 2024
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ इन दिनों 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं
आए दिन वे फिल्म का प्रचार करने के लिए मस्ती भरे वीडियो फैंस के साथ साझा करते हैं
अब उनका नया वीडियो सामने आया है, जिसमें यह भी जानकारी दी गई फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है
वीडियो में अक्षय और टाइगर दोनों बॉक्सिंग की प्रेक्टिस करते नजर आ रहे हैं, तभी टाइगर अक्षय के पास आते हैं
टाइगर कहते हैं कि बड़े मुझे नया फोन दिला दे, तभी अक्षय कहते हैं कि जब तक तू मेरा सीना चौड़ा नहीं करेगा, मैं फोन नहीं दिलाऊंगा
इस पर टाइगर पीछे जाकर अक्षय की पीठ पर जोरदार बॉक्सिंग पंच मारते हैं, जिससे अक्षय आगे की ओर आ जाते हैं
टाइगर कहते हैं कि अब तो सीना चौड़ा हो गया, फिर अक्षय और टाइगर के बीच लड़ाई शुरू हो जाती है
नव्या ने स्वीकारा बच्चन परिवार से होने का मिला फायदा, कही यह बात