अमर उजाला
Fri, 18 October 2024
आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और सान्या मल्होत्रा की 'बधाई हो' आज यानी 18 अक्तूबर, 2024 को रिलीज के छह साल पूरे कर लिए हैं
इस खास मौके पर आज हम आपको आयुष्मान खुराना द्वारा फिल्म पर की गई मजेदार बातों के बारे में बताएंगे
फिल्म के छह साल पूरे होने पर आयुष्मान ने खुशी जाहिर की है, इससे पहले अभिनेता फिल्म की कहानी को अपने अंदाज में समझा चुके हैं
दरअसल, वे जब करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में शामिल हुए थे, तब उन्हें फिल्म पर प्रतिक्रिया देने के लिए कहा गया था
अभिनेता से पूछा गया था कि वह अपने बच्चों को 'बधाई हो' कैसे समझाएंगे, इस पर आयुष्मान ने मजेदार जवाब दिया था
आयुष्मान ने कहा था कि वे अपने बच्चों- विराजवीर और वरुष्का को फिल्म का सारांश समझाने के लिए कहेंगे कि जब हम बूढ़े हो जाएं तो हमें अकेला मत छोड़ो
काउल नेक ड्रेस में प्रियंका ने बिखेरा जलवा, फैंस बोलें- क्वीन