'बदो बदी' फेम सिंगर पर एक्ट्रेस को गलत तरह से छूने का लगा आरोप 'बदो बदी' फेम सिंगर चाहत फतेह अली खान पर गंभीर आरोप लगे हैं। पाकिस्तानी अभिनेत्री और होस्ट मथिरा ने सिंगर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। मथिरा के मुताबिक एक शो के दौरान चाहत फतेह अली खान ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की। चाहत उनके शो में बतौर मेहमान पहुंचे थे, इस दौरान वह होस्ट की कमर पर हाथ रखते दिखे थे। मथिरा ने आरोप लगाया कि उन्होंने बिना इजाजत के शो में उनका वीडियो शूट किया और बाद में उसे साझा भी किया। मथिरा का कहना है कि एक महिला होने के नाते वह काफी ज्यादा असहज महसूस कर रही थीं। एंटर