अमर उजाला
Mon, 10 March 2025
सिंगर बादशाह ने अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से फैंस को चौंका दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और अपना नया लुक दिखाया।
बादशाह आमतौर पर ओवरसाइज्ड टी-शर्ट और फंकी आउटफिट में देखे जाते हैं, लेकिन इस बार वह स्लिम अवतार में देखे गए।
देखते ही देखते उनका यह वीडियो वायरल होने लगा और नेटिजन्स उनकी तुलना गायक एपी ढिल्लों से करने लगे।
बादशाह का वजन उनके नए लुक में काफी कम लग रहा है। फैंस ने उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन की सराहना की।
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “भाई इतना स्लिम कैसे हो गए टिप्स दे दो।” एक अन्य ने लिखा, “एक मिनट ये बादशाह हैं या एपी ढिल्लों।”
इससे पहले बादशाह ने साल 2022 में शिल्पा शेट्टी के साथ एक इंटरव्यू में अपने वजन घटाने के सफर के बारे में खुलकर बात भी की थी।
महिलाओं को दोष देना फैशन…, चहल-महवश की वायरल तस्वीरों के बीच धनश्री ने किया क्रिप्टिक पोस्ट