अमर उजाला
Thu, 17 July 2025
आज ही के दिन साल 2015 में सलमान खान अभिनीत फिल्म 'बजरंगी भाईजान' रिलीज हुई। आज इसके 10 साल पूरे हो गए।
कबीर खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया और यह फिल्म 2015 की ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
फिल्म के 10 साल पूरे होने पर, फिल्म निर्देशक कबीर खान ने सेट से कलाकारों की कुछ अनदेखी झलकियां साझा कीं और एक नोट लिखा।
एक तस्वीर में हर्षाली मल्होत्रा कबीर खान की गोद में हैं और उनकी दाढ़ी से खेल रही हैं।
एक और तस्वीर में कबीर खान करीना कपूर को कुछ समझा रहे हैं।
एक तस्वीर में कबीर खान, सलमान खान से फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं।
कबीर खान ने पोस्ट में लिखा 'यकीन करना मुश्किल है कि बजरंगी भाईजान को लोगों के दिलों में जगह बनाए हुए 10 साल हो गए हैं।'
उन्होंने लिखा 'आज भी मैं ऐसे लोगों से मिलता हूं जो मुझे बताते हैं कि यह फिल्म उन्हें हर बार हंसाती और रुलाती है।'
बजरंगी भाईजान में पवन नाम के एक भारतीय व्यक्ति की दिल को छू लेने वाली कहानी है।
सलमान खान द्वारा निभाए गए इस किरदार ने एक खोई हुई गूंगी पाकिस्तानी लड़की मुन्नी को सीमा पार उसके परिवार तक वापस भेजने की कोशिश करते हैं।
वर्ल्ड इमोजी डे पर काजोल ने शेयर की खुद की मजेदार तस्वीरें, यहां देखें