बजरंगी भाईजान वाली मुन्नी ने पास किया ये एग्जाम अभिनेत्री हर्षाली मल्होत्रा ने सलमान खान और करीना कपूर की फिल्म बजरंगी भाईजान में काम किया था उन्होंने मुन्नी का रोल किया था, जिससे वो दर्शकों के बीच काफी प्रसिद्ध हो गई थीं इन दिनों हर्षाली मल्होत्रा बेली डांस सीख रही हैं उन्होंने हाल ही में जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने इसका तीसरा लेवल पूरा कर लिया है हर्षाली ने बेली डांस का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा कि बेली डांस लेवल 3 के लिए उन्होंने इसे खुद से कोरियोग्राफ किया है बेली डांस के अलावा हर्षाली कथक भी सीख रही हैं, उनके इंस्टाग्राम पर 3.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं ्