अमर उजाला
Mon, 28 April 2025
देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों - पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण में प्रदान किए जाते हैं, पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है
लोकप्रिय तमिल अभिनेता एस अजित कुमार को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण पुरस्कार मिला
गायक पंकज उधास (मरणोपरांत) को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया, उनकी पत्नी फरीदा पंकज उधास ने राष्ट्रपति से यह पुरस्कार प्राप्त किया
96 वर्षीय कठपुतली कलाकार भीमव्वा डोड्डाबलप्पा शिल्लेक्यथारा को कला के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म श्री पुरस्कार मिला, उनके लिए राष्ट्रपति ने प्रोटोकॉल तोड़ दिया और मुर्मू उन्हें सम्मानित करने स्वयं स्टेज से उतरकर आईं
नंदमुरी बालकृष्ण को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया, इस दौरान वे आंध्र प्रदेश के पारंपरिक परिधान में नजर आए
मशहूर रागी और शबद गायक भाई हरजिंदर सिंह जी को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया
छोटे किरदारों से लेकर लीड रोल निभाने तक, इस तरह मशहूर हुए नवाजुद्दीन