रणबीर से पहले ये एक्टर निभा चुके हैं भगवान राम की भूमिका, एक को तो पूजने लगे थे लोग

अमर उजाला

Thu, 3 July 2025

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ की आज पहली झलक सामने आई।

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

3 मिनट लंबे इस वीडियो में राम बने रणबीर कपूर और रावण के किरदार में नजर आए यश की एक झलक देखने को मिली।

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

भगवान राम के किरदार में रणबीर की एक छोटी सी झलक देखकर ही लोग रणबीर के पूरे लुक के लिए उत्साहित हैं।

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

रणबीर कपूर से पहले भी कई एक्टर्स ऐसे हैं जिन्होंने भगवान राम की भूमिका को पर्दे पर उतारा है। जानते हैं लिस्ट में कौन-कौनसे एक्टर हैं शामिल।

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

भगवान राम के किरदार में जिस एक्टर को सबसे ज्यादा सफलता मिली वो हैं अरुण गोविल। ये रामानंद सागर के टीवी सीरियल ‘रामायण’ में भगवान राम बने थे।

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

बाहुबली फेम प्रभास भी ओम राउत की ‘आदिपुरुष’ में भगवान राम बने थे। हालांकि, उनके लुक की काफी आलोचना की गई थी।

Image Credit : इंस्टाग्राम @actorprabhas

टीवी के मशहूर अभिनेता गुरमीत चौधरी भी पर्दे पर भगवान राम की भूमिका में नजर आ चुके हैं। गुरमीत 2008 में टीवी पर प्रसारित 'रामायण' में राम बने थे।

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

अभिनेता आशीष शर्मा भी भगवान राम का किरदार निभा चुके हैं। साल 2015 में आए सीरियल 'सिया के राम' में उन्होंने भगवान राम की भूमिका को निभाया था।

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

वेटरन एक्टर जितेंद्र ने फिल्म 'लव कुश' में प्रभु राम का किरदार निभाया था। उनके साथ जया प्रदा मां सीता की भूमिका में थीं।

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

लगातार गिर रही ‘कन्नप्पा’ की कमाई, छह दिनों में 30 करोड़ भी नहीं जुटा पाई फिल्म

सोशल मीडिया
Read Now