अमर उजाला
Fri, 28 March 2025
सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' 30 अप्रैल यानी ईद पर रिलीज होने वाली है। इससे पहले सलमान की ईद पर रिलीज होने वाली फिल्मों के लुक देखें।
वांटेड, साल 2009 में ईद के मौके पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने सलमान के करियर को बूस्ट किया था। फिल्म की कमाई 90 करोड़ थी।
दबंग, साल 2010 में रिलीज हुई थी। इसमें सलमान चुलबुल पांडे बने थे। फिल्म में 221 करोड़ की कमाई की थी।
बॉडीगार्ड, साल 2011 में ईद के मौके पर रिलीज हुई थी। इसमें रोमांस, ड्रामा और एक्शन था। फिल्म ने 252 करोड़ रुपये कमाए थे।
एक था टाइगर, साल 2012 में ईद के मैके पर रिलीज हुई थी। फिल्म में सलमान एक जासूस बने थे। फिल्म ने 335 करोड़ रुपये कमाए थे।
किक, साल 2014 में ईद के मौके पर रिलीज हुई थी। एक्शन और कॉमेडी वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 402 करोड़ रुपये कमाए थे।
बजरंगी भाईजान, 2015 में ईद के मौके पर रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। फिल्म ने 900 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
सुल्तान, साल 2016 में ईद के मौके पर रिलीज हुई थी। इसमें सलमान ने एक पहलवान का किरदार अदा किया था। फिल्म ने 623 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
सुनीता को देख पैप्स बोले गोविंदा कहां हैं? स्टार की पत्नी ने दिया ये रिएक्शन