मूड फ्रेश कर देती हैं ये हिंदी फिल्में

अमर उजाला

Mon, 3 June 2024

Image Credit : सोशल मीडिया

'द लंच बॉक्स', 'डियर जिंदगी', 'पीकू' और 'लापता लेडीज' ऐसी फिल्में हैं, जिन्हें देखते-देखते चेहरे पर मुस्कान आने लगती है

 

Image Credit : इंस्टाग्राम @raodyness

इन चारों फिल्मों की कहानी लीक से हटकर हैं, खास बात यह है कि इन्हें कई-कई बार देखा जा सकता है और हर बार ये देखने वाले को अच्छा महसूस करा देती हैं

Image Credit : यूट्यूब @Sony Pictures Films India

'पीकू' की कहानी बाप-बेटी के रिश्ते पर आधारित है, जिनके बीच नोंक झोंक चलती रहती है, लेकिन एक यात्रा के दौरान सब कुछ बदल जाता है

Image Credit : यूट्यूब @Sony Pictures Films India

'द लंचबॉक्स' में दिखाया गया है कि कैसे खाने के टिफिन के गलत पते पर पहुंचने से दो लोगों के बीच दोस्ती कायम हो जाती है, इसमें इरफान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और निमरत कौर ने अहम किरदार निभाया है 
 
Image Credit : यूट्यूब @Sony Pictures Classics

'डियर जिंदगी' एक ऐसी लड़की की कहानी है, जो अपने जीवन में मची उथल-पुथल से परेशान रहती है, लेकिन उसके जीवन तब करवट लेने लगता है, जब उसकी मुलाकात एक मनोवैज्ञानिक से होती है
 

Image Credit : एक्स @aliaa08

‘लापता लेडीज’ की कहानी गांव में ब्याही दो दुल्हनों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी शादी के बाद गलती से अदला-बदली हो जाती है, इसमें लड़कियों की आजादी से जुड़े सवालों पर बात की गई है, फिल्म गंभीर बात को हंसी-मजाक के साथ कह देती है

Image Credit : इंस्टाग्राम @raodyness

'सेनोरिटा' बन इठलाईं करिश्मा, फैंस बोले- उम्र को मात दे रही हैं आप

इंस्टाग्राम
Read Now