विक्की की छावा ही नहीं, बल्कि इन फिल्मों में भी दिखी थी मराठा साम्राज्य की कहानी

अमर उजाला

Sat, 24 August 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम @vickykaushal09

विक्की कौशल की नई फिल्म 'छावा' को देखने के लिए दर्शक काफी उत्सुक हैं, इसमें वो छत्रपति संभाजी महाराज के रोल में दिखेंगे

Image Credit : यूट्यूब @MaddockFilms

'छावा' से पहले भी मराठा साम्राज्य पर कई फिल्में बन चुकी हैं, इनमें आठ भागों वाली 'श्री शिवराज अष्टक' सीरीज की फिल्में काफी प्रमुख हैं, जिनका निर्देशन दिगपाल लंजेकर ने किया है

Image Credit : यूट्यूब @RajshriMarathi

'फर्जंद' में वीर योद्धा कोंडाजी फर्जंद की कहानी देखने को मिलती है, जो पन्हाला किले को जीतने के लिए रणभूमि में उतरता हैं और आदिल शाह से युद्ध लड़ता है, फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी

Image Credit : यूट्यूब @RajshriMarathi

'पवनखिंड' मराठा योद्धा बाजीप्रभु देशपांडे की कहानी को दिखाती है, जो आदिल शाह सल्तनत के जनरल सिद्दी मसूद से युद्ध लड़ते हैं
Image Credit : यूट्यूब @PrimeVideoIndia

शिवरायांचा छावा में संभाजी महाराज का नेतृत्व कौशल और उनका शौर्य देखने को मिलता है, उन्होंने साल 1681 से 1689 तक राज किया था, फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी 

Image Credit : यूट्यूब @EverestMarathi

साल 2022 में आई शेर शिवराज में शिवाजी महाराज की साहसिक यात्रा को दिखाया गया है, फिल्म में उनका और अफजल खान का आमना-सामना दिखाया गया है

Image Credit : यूट्यूब @RajshriMarathi

सामंथा रुथ प्रभु का दिखा स्लिम एंड ट्रिल लुक

इंस्टाग्राम @samantharuthprabhuoffl
Read Now