साउथ की आने वाली बड़ी फिल्मों के संगीत में जान भरेंगे ये संगीतकार

अमर उजाला

Tue, 25 June 2024

Image Credit : सोशल मीडिया

आने वाले दिनों में साउथ के कई बड़े कलाकारों की फिल्में रिलीज होने जा रही है, उम्मीद की जा रही है कि उनमें कहानी के साथ-साथ शानदार संगीत भी सुनने को मिलेगा
 

Image Credit : इंस्टाग्राम @actorprabhas

खास बात यह है कि उन सभी फिल्मों का संगीत केवल चार संगीतकारों ने ही तैयार किया है, जिनके नाम हैं-  अनिरुद्ध रविचंदर, संतोष नारायण, देवी श्री प्रसाद और एमएम कीरावानी, आइए जानते हैं, इन चारों के काम के बारे में
 

Image Credit : इंस्टाग्राम @anirudhofficial

अनिरुद्ध वही है, जिन्होंने 'कोलावरी डी' गाने को बनाया था, वो 'जेलर', 'लियो', 'जवान' 'थ्री', 'विक्रम', 'पेट्टा', और 'मारी' का संगीत बना चुके हैं, जल्द ही 'इंडियन 2', 'वेट्टियन' और 'देवरा: पार्ट 1' में अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत सुनने को मिलेगा 
 

Image Credit : इंस्टाग्राम @anirudhofficial

संतोष नारायणन 'जिगरथांडा' और 'एनक्कुल ओरुवान' के संगीत से चर्चा बटोर चुके हैं, 'कल्कि 2898 एडी' में भी उनकी बनाई धुनें सुनने को मिलेंगी, इसके अलावा 'सूर्या 44', 'अंधागन' और 'वाजई' में भी उन्हीं का संगीत सुनाई देगा 
 
Image Credit : इंस्टाग्राम @musicsanthosh

देवी श्री प्रसाद एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, दस फिल्मफेयर और पांच सिनेमा पुरस्कार अपने नाम कर चुके हैं, 'पुष्पा' का संगीत देवी श्री प्रसाद ने ही तैयार किया है, उनकी आने वाली फिल्में 'कंगुवा' और 'पुष्पा 2' हैं

Image Credit : इंस्टाग्राम @thisisdsp

'नाटू नाटू' गाने से ऑस्कर जीतने वाले एमएम कीरावनी 'आरआरआर', 'बाहुबली', 'बाहुबली 2', 'मगाधीरा' समेत कई फिल्मों के गीत कंपोज कर चुके हैं, जल्द ही 'एसएसएमबी 29', 'हरि हरा वीरा मल्लू' और 'जेंटलमैन 2' में उनकी तैयार की गई धुनें सुनने को मिलेंगी

Image Credit : इंस्टाग्राम @mmkeeravaani

इन अभिनेत्रियों ने प्रेग्नेंसी में भी स्टाइल के साथ नहीं किया कोई समझौता

इंस्टाग्राम
Read Now