‘भाभी जी घर पर हैं’ के पूरे हुए दस साल, अंगूरी भाभी ने टीम के साथ किया सेलिब्रेट

अमर उजाला

Wed, 5 March 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम @shubhangiaofficial

मशहूर टीवी शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ ने 4 मार्च को अपने 10 साल पूरे कर लिए। साल 2015 से शुरू होने के बाद से ही यह फैंस का फेवरेट बना हुआ है।

Image Credit : इंस्टाग्राम @shubhangiaofficial

यह शो भारतीय टेलीविजन पर सबसे लंबे समय तक चलने वाले सिटकॉम में से एक है।

Image Credit : इंस्टाग्राम @shubhangiaofficial

अंगूरी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री शुभांगी अत्रे ने इस खास अवसर पर कलाकारों के साथ भव्य समारोह की एक झलक फैंस के साथ शेयर की।

Image Credit : इंस्टाग्राम @shubhangiaofficial

शुभांगी अत्रे ने सेट से कई तस्वीरें साझा की, जिसमें आसिफ शेख, रोहिताश्व गौर और विदिशा श्रीवास्तव और अन्य कलाकारों ने केक काटकर ‘भाभी जी घर पर हैं’ के दस साल पूरे होने का जश्न मनाया।

Image Credit : इंस्टाग्राम @shubhangiaofficial

शो में रोहिताश्व गौर मनमोहन तिवारी का किरदार, विदिशा श्रीवास्तव अनीता मिश्रा का किरदार, आसिफ शेख विभूति नारायण मिश्रा और शुभांगी अत्रे अंगूरी तिवारी की भूमिका निभा रही हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम @shubhangiaofficial

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह शो फिल्म के रूप में बड़े पर्दे पर दर्शकों के बीच आने एक लिए तैयार है। जल्द ही इसकी शूटिंग भी होने वाली है।

Image Credit : इंस्टाग्राम @shubhangiaofficial

इस ओटीटी पर दस्तक देगी राम चरण की 'गेम चेंजर' का हिंदी वर्जन

एक्स
Read Now