अमर उजाला
Sat, 23 July 2022
टीवी इंडस्ट्री से एक दुखभरी खबर सामने आई है, अभिनेता दीपेश भान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है
दीपेश पॉपुलर टीवी सीरियल 'भाभीजी घर पर है' में मलखान सिंह के किरदार में नजर आते थे
रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपेश शनिवार सुबह क्रिकेट खेलते समय अचानक जमीन पर गिर पड़े
जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया
दीपेश उन लोगों में से थे जो अपनी हेल्थ का काफी ध्यान रखते थे, वह एक फिटनेस फ्रीक अभिनेता थे
दीपेश भान को भाभीजी घर पर हैं के मलखान के अलावा 'कॉमेडी का किंग कौन', 'कॉमेडी क्लब', 'भूतवाला,' 'एफआईआर' समेत अन्य शो के लिए भी जाना जाता था
कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' पर विवाद