अमर उजाला
Mon, 30 December 2024
'भाग्य लक्ष्मी' की अभिनेत्री ऐश्वर्या खरे ने एक साल की लंबी शूटिंग के बाद अब एक ब्रेक लेने और सोलो ट्रिप का आनंद लेने का फैसला किया है
वह इस साल को रोमांचक तरीके से खत्म करना चाहती हैं, यह साल ऐश्वर्या ने ज्यादातर शूटिंग सेट पर बिताया और अभिनय में व्यस्त रहीं
अब ऐश्वर्या ने अपनी पसंदीदा सूची से अपने सपनों की जगह को चुना और अकेले ही थाईलैंड की यात्रा पर निकल पड़ीं
इससे पहले वह पिछले 2 वर्षों में बाली और सेशेल्स जैसे स्थानों पर भी जा चुकी हैं, ऐश्वर्या वर्ष में एक बार अकेले यात्रा करने निकलती हैं
अपनी यात्रा के बारे में ऐश्वर्या ने कहा- मैंने आखिरकार नए साल का जश्न मनाने के लिए एक बहुत जरूरी ब्रेक लिया और जो कुछ भी हुआ, अच्छा और बुरा, उस पर विचार किया
एक समुद्र तट प्रेमी के रूप में मैंने अपने सोलो ट्रिप के लिए थाईलैंड को चुना और यह इससे अधिक अच्छा नहीं हो सकता था
थाईलैंड की शांत सुंदरता से मुझे वह शांति मिली, जिसकी मैं तलाश कर रही थी, हर शाम मैं समुद्र तट के किनारे जादुई सूर्यास्त देखती थी
नए साल से पहले अशनूर का बड़ा धमाका, रेड थाई हाई स्लिट ड्रेस में दिखाई अदाएं