सिनेमा में योगदान के लिए पद्मश्री से नवाजे गए थे भारत गोपी भारत गोपी भारतीय अभिनेता, निर्माता और निर्देशक थे भारत गोपी का असल नाम गोपीनाथन वेलायुधन नायर है फिल्म 'कोडियेट्टम' (1977) में शंकरकुट्टी के किरदार के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था भारत गोपी ने अभिनय के अलावा लेखन में भी नाम कमाया था, उन्होंने अभिनय अनुभव और नाटक नियोगम दो किताबें लिखीं 1970 में केरल में न्यू वेव सिनेमा आंदोलन से जुड़ने वाले अभिनेताओं में से भारत गोपी एक थे भारत सरकार ने 1991 में कला के क्षेत्र में भारत गोपी के योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था रिपोर्ट्स के मुताबिक, अलग-अलग किरदारों के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए चार केरल राज्य फिल्म पुरस्कार मिले थे हृदयरोग के चलते भारत गोपी का 29 जनवरी 2008 को 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया था ...