अमर उजाला
Thu, 29 May 2025
हाल ही में भारती सिंह ने अपने यूट्यूब व्लॉग में बताया कि वह बार-बार बीमार हो रही हैं।
भारती ने अपने व्लॉग में फैंस को बताया कि थाईलैंड से लौटने के बाद से ही उनकी तबीयत खराब है।
टीवी की इस मशहूर कॉमेडियन ने बार-बार बुखार आने के कारण का पता लगाने के लिए मेडिकल टेस्ट भी करवाए हैं।
वह कहती हैं, ‘मैं सुबह से ही ब्लड टेस्ट की वजह से रो रही हूं, मगर यह जरूरी था। मुझे सुई से बहुत डर लगता है।’
भारती सिंह अपने व्लॉग में फैंस को भी सलाह देती हैं। वह कहती हैं कि इन दिनों अपनी हेल्थ की जांच करवाना बहुत जरूरी है।
भारती सिंह का कहना है, ‘मैं फैंस से लाइफस्टाइल सुधारने का आग्रह करती हूं। मैं भी अपनी लाइफस्टाइल पर काम कर रही हूं, इसे बेहतर करने की कोशिश कर रही हूं।’
कॉमेडियन भारती सिंह के करियर फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों ‘लाफ्टर शेफ 2’ रियालिटी शो को होस्ट कर रही हैं।
मोनाको की वादियों से दिशा पाटनी ने शेयर कीं हॉट तस्वीरें, यूजर बोले- उफ्फ क्या अदाएं हैं