अमर उजाला
Sat, 4 May 2024
भारती ने एक व्लॉग के जरिए खुलासा किया है कि उन्हें दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है
उनकी नई वीडियो ने उनके प्रशंसकों को चिंतित कर दिया क्योंकि कॉमेडियन ने इसे अस्पताल के एक कमरे के अंदर रिकॉर्ड किया है, जिसमें उनके हाथ पर आईवी ड्रिप लगी हुई थी
व्लॉग में भारती ने खुलासा किया कि वह पिछले कुछ दिनों से गंभीर पेट दर्द से पीड़ित थीं, लेकिन उन्होंने इसे एसिडिटी समझकर नजरअंदाज कर दिया
हालांकि, जब उनका दर्द असहनीय हो गया, तो वह डॉक्टर के पास गई और तब उन्हें पता चला कि उनके गॉल ब्लैडर में पथरी है
अब भारती ने एक और व्लॉग शेयर किया है, जिसमें वह अपने बेटे गोले को सीने से लगाती नजर आ रही हैं, भारती ने कहा कि वह गोला को बगैर देखे काफी बेचैन हो गई थीं
भारती के पति हर्ष ने कहा कि कल से ज्यादा आज यह बोल रहा रही हैं, डॉक्टर्स ने इसे ठीक कर दिया है
मनीषा के घर फराह की दावत, चिकन करी लेकर पहुंचीं कोरियोग्राफर