मुंबई में आलीशान घर की मालकिन बनीं मोनालिसा भोजुपरी से लेकर टीवी तक में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने वाली मोनालिसा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं हाल ही में मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ एक बहुत बड़ी खुशखबरी साझा की है मोनालिसा ने मुंबई में अपना खुद का 5बीएचके घर खरीद लिया है, मोनालिया ने गणपति बप्पा की तस्वीर के आगे अपने घर की चाबी रखी है मोनालिसा ने पति विक्रांत के साथ गाड़ी में बैठे हुए भीकई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो माथे पर तिलक लगाए सिंपल सादगी भरे लुक में नजर आ रही हैं मोनालिसा ने पति विक्रांत के साथ तस्वीरों को शेयर करते हुए एक पोस्ट भी साझा किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है 'आज एक और सपना पूरा हुआ' मोनालिसा की इस खुशी में उनके फैंस भी उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं मोनालिसा भोजपुरी की 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं, इसके साथ-साथ वो टीवी के कई सीरियल्स में भी नजर आ चुकी हैं मुंबई में आलीशान घर की मालकिन बनीं मोनालिसा