अमर उजाला
Sat, 11 October 2025
भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उन्होंने काली और क्रीम रंग की साड़ी में कई खूबसूरत पोज दिए हैं।
मोनालिसा ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है 'नए रोल के साथ मेरा नया किरदार सोनम'।
मोनालिसा की तस्वीरों को कई यूजर्स ने लाइक किया है और उस पर कमेंट किया है।
एक यूजर ने लिखा 'आपको साड़ी में देख कर अच्छा लगा।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'मेरी पसंदीदा अभिनेत्री'।
भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा, अंतरा बिस्वास के नाम से भी जानी जाती हैं। वह हिंदी सिनेमा में भी काम करती हैं।
वह हिंदी फिल्म 'मनी है तो हनी है' और 'खूबसूरत- द ब्यूटी' में अभिनय कर चुकी हैं।
भोजपुरी अभिनेत्री हिंदी टीवी शो 'नच बलिए 8', 'बिग बॉस 10' और 'किचन चैंपियन' का भी हिस्सा रह चुकी हैं।
350 करोड़ के पार हुई 'कांतारा 2', नौ दिनों में बनाया रिकॉर्ड