अमर उजाला
Fri, 16 May 2025
हाल ही में फ्रांस में आयोजित हो रहा 78वां कान फिल्म फेस्टिवल चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें दुनियाभर के दिग्गज कलाकार शिरकत कर रहे हैं।
भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक भी इस समारोह का हिस्सा बनने फ्रांस पहुंची हैं, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं हैं।
शेयर की गई तस्वीरों में अभिनेत्री कोट-पैंट पहने हुए नजर आ रही हैं, जो लाइट ब्लू और ऑरेंज कलर में हैं। इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक कलर का गॉगल भी लगाया है।
इन तस्वीरों में एक्ट्रेस हॉट पोज देती हुई दिख रही हैं, जो समुद्र किनारे की तस्वीरें हैं।
अभिनेत्री ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि लुक को दिखाना कान के सूरज से ज्यादा हॉट है। इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग के जरिए बताया कि ये तस्वीरें कान फिल्म फेस्टिवल के दिनों की हैं।
आपको बताते चलें कि अभिनेत्री 2025 के कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने पहुंची थीं, जिसकी तस्वीरें बीते दिन उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की थीं।
अभिनेत्री की इन तस्वीरों को यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा कि फ्रेंच डॉल बार्बी। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि लुकिंग हॉट।
जैकलीन फर्नांडीज ने कान में लाल रंग की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहन बिखेरा जलवा, देखें तस्वीरें