अमर उजाला
Wed, 26 January 2022
भोजपुरी सिनेमा में अपने अभिनय और खूबसूरती से सभी को दीवाना कर देने वाली एक्ट्रेस रानी चटर्जी आज किसी पहचान की मोहताज नही हैं
रानी चटर्जी अब कांग्रेस में शामिल हो चुकी हैं, हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी साझा की है
रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो प्रियंका गांधी के साथ खड़ी नजर आ रही हैं
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन में लिखा- एक और लड़की लड़ने के लिए तैयार है, प्रियंका जी के अभियान 'लड़की हूं लड़ सकती हूं" के साथ जुड़ कर मैं एक नया अध्याय शुरू कर रही हूं
एक्ट्रेस रानी चटर्जी के इस नए सफर के लिए सभी फैंस उनका सपोर्ट कर रहे हैं
कांग्रेस पार्टी भले ही चुनावी मैदान में कमजोर हो मगर रानी चटर्जी की पॉपुलैरिटी को हल्के में नहीं लिया जा सकता है
विक्रांत संग मोनालिसा पर चढ़ा देशभक्ति का रंग